अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद ईटानगर के कई जगहों पर भारी बाढ़ आ गई. अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिससे कई घर जमींदोज हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए. मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सड़कों पर नदी की तरह पानी बह रहा है जिससे आने जाने वाहनों को मुश्किल हो रहा है. आलम यह है कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर भी घुस गया है. बाढ़ का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी का बहाव कितना तेज है.अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है, हालांकि पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था. लेकिन अचानक से तेज बारिश से हालात खराब हो गएरविवार 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे बादल फटने के बाद ईटानगर और इसके आसपास के इलाकों के कई हिस्सों से भूस्खलन की खबरें आईं है. जबकि एनएच-415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं.
बादल फटने से ईटानगर में कई जगहों पर आई बाढ़
