लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई 2025 की रैंकिंग में बरेली टॉप पर है,जबकि जनपद गोरखपुर सबसे निचले पायदान पर है। बताते चले कि यह रैंकिंग प्रशासनिक कार्यों, जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जनकल्याण योजनाओं, विकास कार्यों और राजस्व संग्रह के आधार पर तैयार की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार बरेली ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर श्रावस्ती रहा। तीसरे स्थान पर शाहजहांपुर रहा।
वहीं ललितपुर, हरदोई, मैनपुरी, मथुरा, महराजगंज, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, ललितपुर और जालौन ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। वहीं फर्रुखाबाद को 59वीं रैंक प्राप्त हुई है।
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: जुलाई में बरेली को मिला प्रथम स्थान, फर्रुखाबाद को 59वीं रैक
