नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे के कॉलेज में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता करायी तथा विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे।
नवाबगंज के बाईपास पर स्थित जेएस ग्रुप के छात्रों की शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वारा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय कुमार वर्मा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण के बारे में कई अहम जानकारियां दीं। जिसमें सरकार के द्वारा जारी किये गये सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 181 वीमेन हेल्पलाइन नंबर, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पावर लाइन नंबर, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में बात कर जागरूक किया व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के प्रयोग के बारे में बताया गया। वहीं विद्यालय की छात्राओं की क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ने दौड़ प्रतियोगिता करवाई। दौड़ में उत्तीर्ण आने वाली छात्राओं थाना प्रभारी निरीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ने पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर सीओ मोहम्मदाबाद अजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र, कांस्टेबिल अरविंद कुमार, हर्षित कुमार, किरण कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शायद सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।
सीओ व थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के तहत सम्पन्न कराई दौड़ प्रतियोगिता
