जमीन को लेकर हुए विवाद में सीओ ने पहुंचकर की जांच

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार में दो पक्षों के बीच हुए मकान के विवाद की क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी ज्ञानेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरसिंहपुर गहलवार ने बीते 09 अगस्त को अवधेश सिंह पुत्र रामवीर सिंह से डेढ़ लाख रुपए देकर घर का बैनामा कराया था। जिसके बाद मीरा देवी के पति ज्ञानेंद्र सिंह ने मकान पर अपना ताला डाला दिया, लेकिन पड़ोस के ही गिरीश उर्फ हरिनंदन पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम हरसिंहपुर ने मकान के अंदर दूसरी ओर से जाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसका ज्ञानेंद्र सिंह ने विरोध किया तो गिरीश उर्फ हरिनंदन ने विवाद कर दिया और ज्ञानेंद्र सिंह को मकान में भूसा इत्यादि नहीं रखने दिया। पीडि़त ज्ञानेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि हरिनंदन पुत्र रामपाल सिंह दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। इसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है जो कि थाना अमृतपुर में दर्ज हैं। पीडि़त ने बताया कि दबंग द्वारा लगातार जान से मारने व गली से ना निकलने की धमकी दे रहे है तथा 80 हजार रुपए की मांग कर रहे है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ राव ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। पीडि़त का कहना है कि गिरीश उर्फ हरिनंदन दबंग किस्म का व्यक्ति है। क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *