गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर हुआ। जिला परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में गंगा स्वच्छता अभियान के आयोजन में युवाओं व अन्य स्थानीय लोगों ने मिलकर गंगा घाट की साफ -सफाई की और लोगों को जागरुक किया।
योगाचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने गंगा घाट पर आने जाने वाले लोगों को गंगा को स्वच्छ, अविरल, निर्मल बनाने के लिए जागरूक किया। युवाओं की सहभागिता हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिसके अंतर्गत युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने कहा कि गंगा विश्व की पवित्र नदी है। हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि गंगा नदी हमारे जनपद से होकर निकलती है। हम सभी का कर्तव्य है कि गंगा को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। निहारिका पटेल ने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा साथी को अपनी नदियों एवं अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। अपने स्तर से जितना हो सके। इस कार्य में अपनी भागीदारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी युवा साथियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। सांय काल में दीपोत्सव कार्यक्रम एवं गंगा आरती का आयोजन किया। युवाओं ने मिलकर गंगा उत्सव की रंगोली बनाई, दिपों को सजाकर दीपोत्सव मनाया। गंगा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक रोहित दीक्षित, शान्तनु कटियार, निशु कटियार, सुमित, विकास, अंशु शाक्य, रामरहीश, नीलम, अभय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *