कानोडिया स्कूल की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानोडिया बालिका इंटर कालेज में जनपद फर्रुखाबाद का स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिले के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन दर्शना शुक्ला ने किया। इंद्रा राठौर ने फर्रखाबाद की भौगोलिक, सामाजिक, साहित्यिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारी दी। पर्यटन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, अंजली व दर्शना शुक्ला द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। जनपद के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का विवरण प्रस्तुत किया गया। उप प्रधानाचार्य कुसुमलता, अनीता सिंह, दर्शना आर्य, समीक्षा, अंजली, अर्चना देवी, स्वाती, स्मृति, नमिता, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, सीमा, शिखा, विजय लक्ष्मी, नेहा, महविश, पारुल जैन, लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य मौजूद रहे। साथ ही स्थापना दिवस पर पांचाल शहर दिवस के नारे लगाये गये।
