सम्पूर्ण समाधान दिवस: तीन शिकायतें हुईं निस्तारित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से केवल तीन का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
शिकायतों में सर्वाधिक 18 राजस्व विभाग से, 15 विद्युत विभाग से, 9 पुलिस विभाग से, 3 विकास विभाग से और 2 आपूर्ति विभाग से थीं। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस में कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर दूंदेमई निवासी ओमकार सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भटासा गांव में कुछ लोगों ने सडक़ पर पशु बांधकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे उन्हें विधिक कार्य के लिए आने-जाने में परेशानी होती है। इस मुद्दे पर कई बार विवाद भी हो चुका है। ओमकार सिंह ने अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराने की मांग की। वहीं अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शीत लहर के चलते जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर की दृष्टिगत मे किसी भी व्यक्ति को ठन्ड से प्रभावित न होने दिया जाए। उन्होंने कहा जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकरियो को निर्देशित किया कि शीत लहर से बचाव के सभी उपायों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल समाधान किया जाए। कंबल पाकर पीडि़त काफी खुश नजर आये। इस अवसर पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह, बीडीओ राजेंद्र सिंह, एसडीओ विनोद कन्नौजिया, डॉ0 शोभित कुमार, अधिशाषी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *