फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन अस्पताल के बाहर लगने वाली दुकानों मिशन चौपाटी को हटाये जाने की नगर पालिका की घोषणा के बाद वहां के दुकानदारों ने अपने संगठन मिशन चौपाटी यूनियन एकता के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दुकानों को मानक के अनुसार लगे रहने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मिशन अस्पताल के बाहर मिशन चौपाटी की दुकानें कई वर्षों से लगती चली आ रही है। इन दूकानों से छोटे-छोटे दुकानदारों का गुजारा चलता आ रहा है। नगर पालिका ने चौपाटी की हद चिन्हित करके बैंडिग जॉन बनाया था। सारे दुकानंदार अपनी हद के अन्दर सारी दुकाने लगाते हैं। बावजूद इसके नगर पालिका ने कहा है कि दुकान हटा लें। इस बात को लेकर दुकानदारों में तनाव का वातावरण है और उनकी रोजी-रोटी पर तलवार लटक रही है। ऐसे में मिशन अस्पताल के बाहर लगने वाली मिशन चौपाटी को लगाये दिये जाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष शिवम गुप्ता की अगुवाई में धरना देकर ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सनी गुप्ता, राहुल कुमार, मुन्नालाल, आकाश, राज बहादुर, सौरभ शुक्ला, शालू, पवन गुप्ता, इलू, सत्यम गुप्ता, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका से बात करूंगा और दुकानें यथावत लगे रहने की बात कही गई है।
मिशन चौपाटी दुकानदारों ने मुख्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
