अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत अमृतपुर के ग्राम पंचायत सदस्य प्रमोद चंद्र सक्सेना का विगत 21 अप्रैल को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत थे। ग्राम पंचायत अमृतपुर की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, पंचायत मित्र अमरकांत और ग्राम पंचायत के सदस्य, बबलू अवस्थी, रजनेश अवस्थी, रेशम पाल, बादल सक्सेना, सचिन सक्सेना, शिवानी सिंह, अनिल कुशवाह सहित प्रशांत अवस्थी, कुन्नू शुक्ला, राममुरारी शुक्ला, गोपाल सक्सेना ने पुष्प अर्पित किये और पुण्य आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
प्रमोद चंद्र सक्सेना का स्वास्थ्य कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहा था। उनका हृदय की बीमारी का इलाज चल रहा था। सोमवार को अचानक हृदय घात आने से उनकी तबियत बिगड गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सदस्य के परिवार में उनकी पत्नी दो बेटे और दो बेटियां और दो पौत्र रूद्र, सर्वग्य एक पौत्री जानवी है। अचानक उनकी मृत्यु से घर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य की अचानक मृत्यु से परिवार सदमे में है। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के प्रार्थना की।
ग्राम पंचायत सदस्य के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन
