बाइकों की भिड़ंत में घायल हलवाई की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइकों की भिडं़त में घायल हुए हलवाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के क्षेत्र मसेनी टीकाबारी निवासी झब्बू लाल पुत्र हरीराम जो कर्नलगंज चौकी भोलेपुर के सामने एक होटल में कारीगर था। बीती रात वह काम करके अपने घर बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में एक पैलेसे के सामने एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे झब्बू गंभीर रुप से घायल हो गये थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *