समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025-26 के दौरान जनपद में लगातार सामने आ रही गंभीर खामियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने तीखा विरोध दर्ज कराया है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में हो रही लापरवाही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करती है।बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित नहीं कर रहे हैं।कई क्षेत्रों में मतदाता बिना किसी सूचना और प्रपत्र के रह गए हैं,जिससे एसआईआर प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने अपना विरोध दर्ज कराते हुएकहा कि कई बूथों पर नए और अनुभवहीन बीएलओ तैनात कर दिए गए हैं,जिन्हें अपने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी तक नहीं है।इसके कारण वे न तो घरों का पता सही ढंग से लगा पा रहे हैं और न ही समयबद्ध तरीके से कार्य कर पा रहे हैं।इसके अतिरिक्त कई बीएलओ के पास पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है,जिसे ऑनलाइन खोजने में काफी समय लग रहा है और पूरी प्रक्रिया धीमी हो गई है। पुराने और अनुभवी बीएलओ को हटाने से अव्यवस्था और बढ़ गई है,क्योंकि नए कर्मियों को क्षेत्र समझने में समय लग रहा है और मतदाता परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि तुरंत प्रभाव से पुराने एवं अनुभवी बीएलओ को पुनः तैनात किया जाए।सभी बीएलओ को मतदाता सूची की भौतिक प्रतियां और आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए।
बीएलओ द्वारा घर-घर प्रपत्र वितरण की कड़ी निगरानी की जाए और जहाँ शिकायतें मिली हैं वहाँ विशेष निरीक्षण दल भेजे जाएँ।शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पूरी प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दर्ज कराया तीखा विरोध
