
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांगे्सियों ने नितगंजा स्थित मंदिर पहुंचकर नेहरु प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेहरु जयंती मनायी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिन १४ नवम्बर को धूमधाम से मनाया गया। आज के ही दिन चाचा नेहरु ने अपने जन्मदिन की घोषणा बाल दिवस के रुप में मनाने की थी। तब से बाल दिवस के रुप में उनकी जयंती मनायी जाती है। कुछ विद्यालयों में भी बाल दिवस मनाया गया। छुट्टी के बावजूद भी बच्चों ने भी बाल दिवस का लुफ्त उठाया। कांगे्रस कमेटी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा हनी ने नितगंजा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयंती पर उन्हें याद किया। देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में बागडोर संभालने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरु को माल्यार्पण कर कांगे्रसियों ने याद किया। इस मौके पर विनोद सविता, पीएन सक्सेना, अखिलेश द्विवेदी, शिवाशीष तिवारी, रोहित वर्मा, विजय वर्मा, महेश वर्मा, मुकेश सारस्वत, हिलाल सफीकी, अम्बार अली, अंकित वर्मा, अर्जुन सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।
