हर घर नल योजना को फ्लाप करने में लगा ठेकेदार, घटिया सामग्री लगाये जाने का आरोप

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार की हर घर नल योजना के तहत टंकी निर्माण फाउंडेशन में घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जानें की मांग की। सरकार की मंशा हर घर नल से जल आम लोगों को मिले, इस महत्वकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम बैरमपुर जहां एक ठेकेदार द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए फाउंडेशन तैयार कराया जा रहा है। फाउंडेशन में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। बताते हैं ग्रामीणों ने फाउंडेशन के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का जबरदस्त विरोध किय। परिणामस्वरुप ठेकेदार को फाउंडेशन का बार-बार कार्य रोकना पड़ा। दो बार नए सिरे से निर्माण कार्य कराया गया। हर बार ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। बताते हैं अब तीसरी बार फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें ईटों के साथ0-साथ घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। लोगों का कहना था घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने से फाउंडेशन का भविष्य खतरे है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने की जांच कराकर मानक के अनुसार निर्माण कराए जाने की मांग की। हालांकि इस संबंध में जब ठेकेदार से जानकारी की गई तो ठेकेदार का कहना था ग्रामीणों द्वारा घटिया निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया गया, जो गलत हैष ठेकेदार के अनुसार मानक के अनुरूप निर्माण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *