महारानी लक्ष्मी बाई का योगदान अविस्मरणीय-प्रोफेसर वन्दना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद बजरंग शाखा फतेहगढ़ के तत्वावधान में सुदूर पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में मिशन शक्ति जागरूकता तथा बालिकाओं में सेनेटरी पैड के वितरण के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को  उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।  संचालन विपिन कुमार द्वारा प्रभावशाली एवं सुगठित रूप से किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) वंदना द्विवेदी, पत्नी–जिलाधिकारी , ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  अतिथि के रूप में अंजुम दुबे ,रक्षा सिंह, बिन्दु दुबे,उपासना शर्मा ,सुधीर कुशवाह,गौरव शाक्य तथा संजय राजपूत की उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत विद्यालय गेट पर बैंड, रोली-टीका एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।

  बेटी सम्मान व मिशन शक्ति गतिविधियाँ

कार्यक्रम में “बेटी से करो प्यार” थीम पर कक्षा 8 की छात्रा सोनिया का भावपूर्ण नृत्य सभी को प्रभावित कर गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना द्विवेदी द्वारा किया गया। यह वितरण भारत विकास परिषद, बजरंग शाखा द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु सम्पन्न किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि महारानी लक्ष्मीबाई का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेगा और इस दिन को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

 सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आकांशा समिति की अध्यक्ष द्वारा * अध्यापकगण वीना गौतम,शिवानन्द, हृदेश कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार,विपिन कुमार, पूनम ओझा, गीता चौहान,पल्लवी सिंह, पुष्पा कुमारी,
* आंगनवाड़ी सहायिका सरिता
* रसोइया प्रेमवती
* स्काउट/गाइड सहयोगी अनुराग चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र एवं स्काउट स्कार्फ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्मृति-चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 प्रेरणादायी संबोधन

मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति फरूर्खाबाद की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वंदना द्विवेदी ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, शिक्षा और नारी-सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके उद्बोधनों ने विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

 समापन

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
अंत में नाश्ते की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरौली और पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसिंग पर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *