दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

 हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर हजियांपुर चौराहे के आगे एक कोल्ड स्टोर के सामने बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लगभग 30 मिनट तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
जनपद एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी शैलेंद्र (55) अपनी बाइक से अंगदपुर के तेजपाल को लेकर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे दूसरी बाइक के चालक मोतीलाल से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना पर 112 पुलिस व फैजबाग चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र शमसाबाद भेजा। यहाँ डॉ0 अलीम अंसारी ने बाइक चालक शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोतीलाल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तेजपाल का प्राथमिक उपचार किया गया। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक शैलेंद्र की मौत हो गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *