देशी अधिया व दो कारतूस सहित एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान को क्रम में एक अभियुक्त को 1 देशी अधिया 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज की पुलिस द्वारा गश्त संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध 1 देशी अधिया 315 व 2 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन पुत्र वेदराम निवासी ग्राम वीरपुर थाना नवाबगंज बताया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 294/25 धारा-3/25आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *