सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता बंदी की बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना जेल पुलिस ने परिजनों को भेजी।
जनपद सीतापुर के पिसवां कस्बा निवासी 79 वर्षीय विपत्ती लाल जनपद हरदोई के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय से हत्या आदि के मामले में आजीवन कारावास की सजा सेन्ट्रल जेल में काट रहा था। वर्ष 2007 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 18 जनवरी 2011 को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था। उसे जिला कारागार हरदोई से 17 अगस्त 2014 को सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया था। सेन्ट्रल जेल में सांस लेने व खांसी आदि परेशानी होने पर शनिवार को उसे सुबह 6:30 बजे बंदी रक्षक जितेन्द्र कुमार व सनी चौरसिया की सुरक्षा में लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संदर्भ में केंद्रीय कारागार के जेलर बद्री प्रसाद ने बताया कि बंदी की मौत हुई है विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसका ऑक्सीजन की कमी होने पर उपचार के लिए लोहिया भेजा गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कर सूचना परिजनों को भेज दी गई है। पंचनामा आदि की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *