समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव का सबको बहुत फायदा होगा। कल से सभी का मुंह मीठा होगा। कल से सभी को बचत उत्सव का फायदा होगा। देश की विकास रफ्तार बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे रहते थे। पहले दूसरे शहरों में सामान भेजना कठिन था। पहले सामान भेजने का खर्च ग्राहकों से वसूला जाता था, 2017 में नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई। हमने जीएसटी को अपनी प्रथामिकता बनाया। जीएसटी रिफ्रॉम से ग्रोथ स्टोरी तेज होगी, सबको साथ लेकर आजाद भारत का टैक्स रिफॉर्म हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कल से जीएसटी बचत उत्सव के शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने देशवासियों को कल से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव की भी शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी समय-समय पर राष्ट्र को संबोधित करते रहे हैं। वर्ष 2016 में नोटबंदी का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए दिया था। वहीं कोविड के दौरान लॉकडाउन का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया था।
हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत लगी हो, उनका पसीना लगा हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हर दुकानदार कहे कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा। सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को अपनाएं।
