विवादित गंगेश्वर महादेव मंदिर मामले में न्यायालय ने लिया संज्ञान

अग्रिम तिथि तक मुस्लिम समाज को यथास्थिति बनाये रखने का दिया आदेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने से मुस्लिम समाज द्वारा रोके जाने के संदर्भ में न्यायालय में मामला विचाराधीन है। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम तिथि तक मुस्लिम समाज को यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है।वादी प्रदीप कुमार सक्सेना की ओर से अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने दायर किया वाद का संज्ञान लेते हुए न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन ने प्रतिवादी व मुस्लिम समाज के लोगों को जारी अस्थाई आदेश तक रोक दिया जाये। वादी द्वारा प्रार्थना पत्र गंगेश्वर महादेव शिव मंदिर स्थित मोहल्ला रोजा मऊ रसीदाबाद कम्पिल तहसील कायमगंज में पूजा अर्चना करने में किसी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न ना करें और ना ही ऐसा कोई कार्य करें जो वादी एवं सनातन धर्म के हितों के प्रतिकूल हो। इस संबंध में वादी द्वारा न्यायालय में मंदिर से संबंधित खतौनी व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज दाखिल किए हैं। 5 अगस्त 2023 को रजिस्टरी के माध्यम से राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ को भी पे्रषित किया है। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवादी को सुनकर ही कोई आदेश पारित किया जाना उचित होगा। इसके लिए प्रतिवादी को नोटिस जारी करने व सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि नियत की गई है। वहीं अदालत ने अमीन कमीशन को निर्देशित किया है कि नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर संपत्ति के संदर्भ में अपनी जांच आख्या स्थलीय मानचित्र आदि अभिलेश सहित न्यायालय में नियत दिनांक पर उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *