सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।
महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगी है। सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन चर्चा के बाद उनके नाम पर फैसला लिया गया। इस बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद थे। पीएम मोदी की मौजूदगी में राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाई गई। जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी संसदीय बोर्ड ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम तय कर लिया है, हम सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति का नाम तय करना चाहते थे, उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन हमारे उम्मीदवार होंगे। इस समय वो महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *