कक्षा 9 व 11 में अग्रिम पंजीकरण हेतु छात्र-छात्राओं को 25 अगस्त तक मौका
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के फार्म में भरने की अंतिम तिथि 10अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए उनके शैक्षिक विवरण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइड पर अपलोड करने की भी अंतिम तिथि 25 तक बढ़ा दी गई है।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की बेवसाइड पर अपलोड करने की अंतिम तिथि सौ रुपये विलम्ब शुल्क के साथ अब 20 अगस्त तय की गई है, पहले यह तिथि 10 अगस्त तक ही थी। बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के अनुसार वर्ष 2023 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट नौ अगस्त को घोषित किया जा चुका है। ऐसे में इसमें उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे परिषद की बेवसाइड से अपना इंटरनेट का अंक पत्र डाउनलोड कर कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते है। साथ ही अपना अग्रिम पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन अपलोड करा लें।
