मनमोहक झांकियां देखने के लिए उमड़ी भीड़

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर क्षेत्र में मनमोहक झांकियां देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह स्वरुपों की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गयी। नगर क्षेत्र शमशाबाद में चल रही भगवान श्रीराम की रामलीला के उपलक्ष्य में धूमधाम से रात्रि में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। झांकिओं को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। झांकिओं के साथ-साथ चल रहे दर्शक जय माता दी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्तिगीतों पर भक्तगण झूम रहे थे। माता रानी के गगन भेदी जयकारे लगाकर जगह-जगह आरती उतारी और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाएं कीं। लगभग आधा दर्जन झांकियां के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति भाव विभोर हुए। माता शेरावाली की भव्य झांकी बाग मोहल्ला से समस्त भक्तगणों के द्वारा निकाली गई। माता शेरावाली की झांकी की पूजा अर्चना कर आरती पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ उतारी। माता शेरावाली की झांकी को देखकर हर कोई प्रफुल्लित हो रहा था। बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए झांकी बाग मुहल्ला, दलवीर खां, बजरिया होते हुए वापस गुमटी महादेव पहुंचकर आरती उतार कर समापन हुआ। इस मनमोहक झांकी के संयोजक नवनीत सैनी, अवनीश राजपूत, मानसिंह शाक्य, भगवान सिंह, धनंजय, दिनेश, सचिन, विकास शाक्य, विजय, संजूण् आदि भक्तों ने भक्ति गानों पर नृत्य किया। —————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *