अयोध्या।मत्सियकी महाविद्यालय द्वारा रोहू मछली से बने कटलेट व अचार किसानों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।यही नहीं इसके खाने से स्वास्थ्य को भी अधिक फायदा हाता है।महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. ए. के गंगवार ने बताया कि मछली के अचार खाने से हार्टअटैक का खतरा कम हो जाता है साथ ही आंखों की रौशनी भी अच्छी रहती है।इसके कांटे को निकालकर पहले कीमा बनाया जाता है उसके बाद खुशबूदार मसालों के साथ इसे तैयार किया जाता है।
