सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने दरगाह पर माथा टेक कर किया सम्बोधित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद क्षेत्र में मीर अजीज उल्लाह शाह मक्की शाह बाबा का सालाना उर्स में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। देर रात महफिले समा कब्बाली का आयोजन हुआ। सज्जादानशीन साजिद अली खां की देखरेख में चारदपोशी व गुलपोशी हुई। कमेटी के अध्यक्ष कामरान उर्फ शालू खां, प्रभारी अनिल अवस्थी, सदस्य जमालुद्दीन सिद्दीकी, अकील खान, वकार खां, महफूज खां, मोहम्मद शेर खां, अरशुल खां व मुलायम सिंह यूथ बिगे्रड के जिलाध्यक्ष इजहार खान आदि लोगों ने व्यवस्था देखी। मक्की शाह बाबा का सालाना उर्स के समापन समारोह में दूर दराज से आये अकीदतमंदों ने अपने परिवार की खुशहाली के लिए माथा टेंकर दुआ मांगी। कमेटी की ओर से सदस्यों ने व्यवस्था का इंतजाम किया। बड़ी संख्या में दुकानदारों ने स्टाल लगाये। झूले की व्यवस्था आदि होने के चलते मेले जैसा माहौल रहा। शांति व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। कब्बाली में बाहर से आये कब्बालों ने अपनी फनकार के साथ समां बांधा। मक्की शाह बाबा की मजार पर हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों ने माथा टेका। गंगा-जमुना एकता की तहजीब का बिन्दु उभर कर दिख रहा था। कार्यक्रम में पहुंचे सपा के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने भाग लिया और आये हुए लोगों को सम्बोधित किया। इजहार खान ने व्यवस्था देखते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया।
मक्की शाह बाबा के सलाना उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
