तालीमे निस्वा की चौथी पर गौसे आलम कॉन्फे्रंस का हुआ आयोजन

आलिमा बनी दो बच्चियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदरसा फैजाने गौसुलवरा तालीमे निस्वा की चौथी एक रोजा अजीमुश्शान गौसे आलम कॉन्फ्रेंस व रिदाए फजीलत मोहल्ला घेरश्यामू खां में देर रात महिलाओं का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें दो बच्चियां आलिमा बनी उन बच्चियों को सम्मानित किया गया। इरम सवा कुलसूम को और बाद नवाजे इशा गौसे आजम कॉन्फ्रेंस हुई। जिसकी सरफरस्ती हजरत मौलाना सय्यद मोहम्मद अनस मियां विलग्राम शरीफ ने मुकर्रिरे खुसूसी आले रसूल सय्यद मोहम्मद अमीनुल कादरी मालेगांव महाराष्ट्र ने अपनी तकरीर में कहा कि कुरान व कम्प्यूटर के तालमेल से होगी। तरक्की तभी होगी, आदी रोटी खाइए और बच्चों को पढ़ाइये। समय के साथ चलना होगा। इल्म दीनी और दुनियावी होना बहुत जरुरी है। एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर होना बेहद जरुरी है। इल्म रोशनी है, जिहालत अंधेरा है। इस्लाम में तामील पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी मुस्लमान तामील में पिछड़ जा रहे है। कहा वही कौम तरक्की करती है जिनके बच्चों के हाथों में कलम हुआ करती है इसलिए इल्म हासिल कर खुद की और मुल्क की तरक्की में भागीदार बने। मुफ्ती नजीब मंजरी ने कहा कि इल्म हासिल करें और शायरों ने कलाम पेश किये। शायरे इस्लाम सय्यद हैदर अली, हजरत मौलाना इस्राईल मसूदी, शादाब रजा कानपुरी, मदरसा प्रबंधक हाफिज मोहम्मद सहीमुद्दीन ने आलिमा बनी बच्चियों को सम्मानित किया और उनको अपनी दुआओ से नवाजा। जलसे में आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर अयाजुद्दीन सिद्दीकी, तौसीफ रजा, शोबी, जुनैद, शफीक, मोहम्मद खां, मसरी खां, शोएल खां, हिशाम सहीद, आमिर खां, डा0 आसिफ खां, हाफिज अनवर आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *