फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडि़त के बैंक खाते से स्थानान्तरित हुई धनराशि १५ लाख रुपये की धनराशि पीडि़त के बैंक खाते में वापस करायी।
शिकायतकर्ता आलोक भारती 15 लाख रुपये आरटीजीएस करने के लिए बैंक में गये हुये थे। बैंक में आरटीजीएस का फार्म भरते समय भूलवश गलत बैंक खाता संख्या अंकित हो जाने के कारण १५ लाख रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अन्य अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गयी थी। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा जिस बैंक खाता में ट्रांसफर हो गया था, उसको डेविड फ्रीज कराकर १५ लाख रुपये की सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी।
साइबर पुलिस ने पीडि़त के 15 लाख वापस कराये
