कभी भी हो सकती कोई बड़ी घटना, दुकानदार भी खासे परेशान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित मां भागीरथी की गोद में आबाद मेला श्रीरामनगरिया में दूरदराज से संत आकर अपनी-अपनी झोपड़ी डालकर मां गंगा की आराधना में लीन हैं। वहीं कल्पवासी भी पूजा भजन कर कथा आदि के आयोजन करा रहे हैं। ऐसे में मेले में स्वछंद विचरण करने वाले अन्ना पशु इनकी पूजा अर्चना करने में बाधा डाल रहे हैं। कल्पवासियों का कहना है कि भगाने पर पशु उग्र हो जाते हैं और हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। कल्पवासियों व साधु संतों का कहना है कि प्रशासन नगर पालिका को आदेशित करें कि वह अन्ना पशुओं को पकडक़र गौशालाओं में छुड़वाने का कार्य करें। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जरा सा चूक जाने पर अन्ना पशु उनका नुकसान कर देते हैं। बताया गया कि बीते दिनों एक महिला पर गोवंश के हमला भी कर दिया था। इससे महिला के चोट भी लग गई थी। छठी सीढ़ी पर अखाड़ा लगाये संत विपिन पुरी महाराज ने बताया कि आवारा गोवंशों का मेला क्षेत्र में आतंक है। बताया कि बीते दिन एक आवारा गोवंश राउटी में घुस आया। जिससे काफी नुकसान किया और आटे को भी फैला दिया था। बता दें की मेला क्षेत्र में आवारा गांव वंश को देखते ही श्रद्धालु इधर-उधर से निकलते नजर आए। मामले पर मेला सचिव एडीएम ने बताया तराई का क्षेत्र है। नगर पालिका की टीम द्वारा लगातार निराश्रित जानवरों को पकड़ा जा रहा है। कहा प्रतिदिन एक गाड़ी जानवरों को पकड़ा जाता है। मेला क्षेत्र में आवारा जानवरों को घूमने नहीं दिया जाएगा।
मेला श्रीरामनगरिया में समस्या… अन्ना पशुओं के स्वछंद विचरण से दहशत में कल्पवासी व साधु संत
