यूपी के अलावा अन्य कई राज्यों के पहलवानों ने लिया भाग
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। नगर में चल रहे रामलीला कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कायमगंज व समाजसेवी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जमकर दांवपेंच दिखाए।
शुक्रवार दोपहर को कंपिल कायमगंज मार्ग पर स्थित के0एस0आर0 इंटर कॉलेज के मैदान में रामलीला कमेटी के तत्वाधान में विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का संचालन कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। प्रथम कुश्ती फर्रुखाबाद के पहलवान जीतू यादव व मोहम्मदाबाद के राहुल के बीच हुई। जिसमें पहलवान राहुल विजयी रहे। वही दिल्ली के आशिफ व हाथरस के बबलू पहलवान के बीच कुश्ती हुई। कुश्ती बराबर रही। चौथे सेले की कुश्ती आगरा के सुरेश व अकसोली रमन के बीच हुई। कुश्ती बराबर छूट गई। तीसरे सेले कि पहली कुश्ती हाथरस के अरविंद व फरीदाबाद के प्रदीप पहलवान के बीच हुई। जिसमें अरविंद ने 10,1000/- रुपए की बाजी मारी। दूसरे सेले की कुश्ती आगरा के राजेश व हरियाणा पलवल के आशीष पहलवान के बीच हुई। जिसमें राजेश ने 1,51,000/- रुपए की बाजी मारी। वहीं प्रथम सेले की कुश्ती मथुरा के मशहूर पहलवान रामेश्वर यादव व पंजाब के शमशेर के बीच हुई। जिसमें रामेश्वर यादव ने 1,01,000/- रुपए व एक बाइक की बाजी मारी। विजेता उपविजेता पहलवानों को रामलीला कमेटी संरक्षक समाजसेवी पुखराज डागा व रामलीला कमेटी कोषाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान सुरेंद्र सैनी, अवधेश बाथम, गुड्डन सक्सेना, ओम शक्ति सैनी, नोहिल खान, सचिन पांडे, राबेज खान उर्फ बंटी, रमेश वर्मा, आदेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दंगल का हुआ आयोजन
