समृद्धि न्यूज। दिल्ली समेत एनसीआर में आज शाम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है। नोएडा और गाजियाबाद के आसमान में बादल छा गए हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital; visuals from Dhaula Kuan pic.twitter.com/m9xC9PSvXd
— ANI (@ANI) May 16, 2025
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक ही बदल जा रहा है। शुक्रवार को दिन भर भीषण गर्मी पड़ती रही, लेकिन शाम पांच बजे एकदम से आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।
#WATCH | Delhi | Sudden change in weather causes strong winds and heavy rains in several parts of the National Capital, providing relief from the excessive heat.
(Visuals from Saket) pic.twitter.com/ft9jP0A1yi
— ANI (@ANI) May 16, 2025
चारों ओर अंधेरा छा गया। ठंडी हवाएं बहने लगीं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
#WATCH | Delhi | Sudden change in weather causes duststorm in the national capital, but also providing relief from the soaring temperature.
(Visuals from Kartavya Path) pic.twitter.com/gpGpS6Y05U
— ANI (@ANI) May 16, 2025