
कई रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने के बीडीओ को दिये निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड सभागार परिसर में डीसी एनआरएलएम तथा विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिव, रोजगार सेवकों तथा तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक ली। मनरेगा के गिरते स्तर से नाराज अधिकारियों ने मनरेगा कर्मचारियों की क्लास लगायी।
नवाबगंज विकास खंड सभागार परिसर में डीसी एनआरएलएम योगेंद्र पाठक तथा विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने मनरेगा की समीक्षा की। जिसमें मनरेगा समीक्षा में खराब प्रदर्शन वाली ग्राम पंचायत के रोजगार सेवकों तथा तकनीकी सहायकों की क्लास लगायी तथा समैचीपुर के मजरा अठरुइया के रोजगार सेवक सुरजन सिंह के मनरेगा में कम प्रतिशत कार्य पाए जाने पर उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत ज्योना के रोजगार सेवक सुनील कुमार, लखनपुर के रोजगार सेवक सुदेश बघेल ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा के कार्य में रुकावट डालकर और रोजगार सेवक के द्वारा ना कराकर ग्राम प्रधान द्वारा दबंगई करने की रोजगार सेवक ने शिकायत की। जिस पर एनआरएलएम मनरेगा ने विकास खंड अधिकारी को तत्काल प्रभाव से संबंधित के विरोध नोटिस जारी करने की बात कही। वहीं रामपुर दबीर में रोजगार सेवक विमला देवी कभी मीटिंग में ना आकर पुत्र द्वारा मनरेगा में कार्य करवाती हैं तथा पुत्र ही हर मीटिंग को ज्वाइन करता है। इस बाबत उनके पुत्र से मनरेगा के कार्यों के बारे में जानकारी ली गई, तो वह मनरेगा से संबंधित बात नहीं बता पाये। जिस पर एनआरएलएम योगेंद्र पाठक में विकास खंड अधिकारी को बताया कि संबंधित रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर सेवा समाप्त करने की करवाई की जाए। वहीं समैचीपुर इमादपुर के रोजगार सेवक बृजलाल के द्वारा मीटिंग में फोन चलाने पर विकास खंड अधिकारी खफा हो गए और उन्होंने उनको मीटिंग में खड़ा करके खरी खोटी सुनाईं। वही वीरपुर की रोजगार सेवक अर्चना शाक्य का सही कार्य न पाए जाने पर उनको नोटिस देकर सेवा समाप्ति की बात कही तथा मेठ द्वारा कार्य करवाने के विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिए। डीसी एनआरएलएम में 30 प्रतिशत से कम कार्य कराए जाने वाले रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने की बात कही। वहीं उन्होंने प्रत्येक जॉब कार्ड के परिवार से एक महिला को समूह से जोडऩे की बात कही। विकास खंड में 688 एक्टिव जॉब कार्डो तथा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को समूह से जोड़े जाने की बात कही गई। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र पाठक, ग्राम सचिव कुलदीप राजपूत, मानवेंद्र प्रताप ,अरविंद कुमार, बृजनंदन लाल, प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, सुनील कुमार, जुबेर अहमद, मोतीलाल, आकांक्षा सक्सेना सहित सभी सचिव तकनीकी सहायक राघवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, विनय सिंह, सुशील कौशल तथा क्षेत्र के सभी रोजगार सेवक बैठक में मौजूद रहे।
