आठ दिन पूर्व चारा लेने गयी महिला का चीनी मिल के नाले में पड़ा मिला शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गॉव मझोला निवासी रूची कोरी उम्र 36 वर्षीय पत्नी जयवीर कोरी बीते 8 दिन पूर्व खेत पर चारा लेने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन मंगलवार को कोतवाली में पति ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने रुचि का शव घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर सहकारी चीन मिल के नाले में पड़ा देखा और गॉव वालो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रुचि के कपड़ों से पहचान की। शव पर जगह-जगह जलने के निशान थे। सूचना पर पहुॅचे क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह, मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचकर जाँच पड़ताल की। फाँरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका रूचि की माँ सरला ने बताया की उसने अपनी बेटी रुचि का विवाह गाँव प्रेमनगर से किया था। दामाद जयवीर पत्नी रुचि को लेकर अपनी ससुराल के पास जमीन खरीदकर रहते हैं। उसके दो बच्चे अन्शुल व सम्राट हैं। रूचि के जेठ की पत्नी की मौत के बाद उनकी बच्ची कव्या को गोद लिया। मृतका रूचि दो बहनों में बड़ी थी। छोटी बहन अंजली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *