गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला युवक का शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चूरमा गांव में देर रात एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के ग्राम मखदूमपुर चूरमा निवासी सूरज 22 वर्ष पुत्र राम अवतार का ग्रामीणों ने देर रात गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में शव फंदे से लटका देखा । सुबह शौच के लिए गए कुछ लोगों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी पूछताछ की ।

परिजनों के अनुसार, सूरज अविवाहित था और परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि सूरज किसी बात को लेकर परेशान रहता था, लेकिन आत्महत्या का स्पष्ट कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *