शिनाख्त न होने पर पुलिस ने भेजा मोर्चरी
कंपिल, समृद्धि न्यूज। रेलवे ट्रेक किनारे अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया के निकट रेलवे ट्रैक किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात एक तीस वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान व खून से लथपथ था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ शोहराब आलम ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक दिन पुराना कन्नौज से जयपुर का टिकिट मिला। युवक के हाथ पर धीरेंद्र व रतनेश लिखा है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
