
मृतका बीते दिन नवाबगंज से दवा लेने निकली थी
पुलिस अधीक्षक व सीओ तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
एसपी बोले: घटना का खुलासा के लिए तीन टीमों का किया गठन, जल्द होगा खुलासा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती दिन दवा लेने निकली युवती का शव सोमवार को मक्के के खेत पड़ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकरा बुरा हाल हो गया। मौके पर सीओ व पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला विनायक निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की 18 वर्षीय पुत्री कुमारी वंंदना बीते दिन सुबह 10 बजे घर से नवाबगंज दवा लेने की बात कह कर निकली थी। जो लौटकर घर वापस नहीं आयी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ शौचक्रिया के लिए गये तो उन्होंने ग्राम दुनाया निवासी अजय पाल पुत्र वीरपाल के मक्के के खेत में एक शव पड़ा देखा। सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजवीर सिंह यादव को दी। मौके पर पहुंचे राजवीर सिंह यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास करने लगे। लगभग 8 बजे ग्राम नगला विनायक निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी रामादेवी श्रीवास्तव अपनी पुत्री अंजना के साथ मौके पर पहुंंची और शव की शिनाख्त अपने पुत्री वंदना के रुप में की। मृतका की मां ने बताया कि रविवार सुबह नवाबगंज दवा लेने के लिए निकली थी। तब से वह वापस नहीं लौटी थी। मृतका की मां ने पुत्री की हत्या किये जाने का आरोप लगाया। पूछताछ के दौरान मृतका की छोटी बहन अंजना ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल निवासी एक युवक के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि युवक उसकी बहन से रोज फोन पर बात करता था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व गांव के ही लोगों ने मृतका के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसे गांव के लोगों ने रफा-दफा कर दिया था। वहीं मृतका की मां रामा देवी तथा मृतका की छोटी बहन अंजना ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताये है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार भी पहुंच गये और जांच पड़ताल कर सूचना एसपी को दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पहुंचक परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं और मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किये। मृतका की मां रामादेवी ने अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपियों के घर पर दविश देना शुरु कर दी है। खबर खिले जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। स्वाट टीम व पुलिस क्षेत्र में डेरा जमाये है। वहीं मृतका की मां ने बताया कि उनके पति सुरेन्द्र श्रीवास्तव बीमारी से ग्रसित है, जो चल फिर भी नहीं सकते, उनका पुत्र सुरजीत जयपुर में रहकर नौकरी करता है, दूसरा पुत्र मोहित जो मानसिक रुप से विक्षप्ति है।
