ब्रेकिंग कंपिल| क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार की बीती रात रेलवे ट्रैक पर एक सत्तर बर्षीय बृद्ध का शव पड़ा देख कासगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। स्टेशन मास्टर ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर जीआरपी कायमगंज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के दारोगा नेत्रपाल यादव ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस ने शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार बृद्ध की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। शव के पास से एक कोल्डड्रिंक की बोतल भी बरामद हुयी है।
