संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शब तालाब से बरामद

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिवस की शाम घर से नाराज होकर गये अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाबाद-रोशनाबाद मार्ग पर नगर के मोहल्ला अलेपुर पीत धोलेश्वर रामलीला मैदान के पास स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह एक 48 वर्षीय बुजुर्ग का शव पानी में उतराता हुआ पाया गया। शौचक्रिया को गये ग्रामीणों ने जब वृद्ध का शव तालाब के पानी में उतराता हुआ देखा तो दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने घटना की सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकवाकर सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी कायमगंज मौके पर पहुंचे तथा जांच की। बताया गया है तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति के शव के मिलने की सूचना पर पीडि़त परिवार भी मौके पर गया। जहां मृतक की बेटी ने पिता चुन्ना खां पुत्र अख्तर खां निवासी मीरा दरवाजा के रूम में पहचान की। उधर पिता का शव देख बेटी दहाड़े मारकर रोने लगी। परिजनों की मानें बीते दिवस की शाम वृद्ध यह कहकर घर से चला गया कि अब वह घर वापस नहीं आयेगा। मृतक की बेटी ने बताया कि जब पिताजी शाम तक वापस नहीं आये, तो उनकी खोजबीन की गयी। मगर उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानें तो अधेड़ शराब पीने का आदी था और वह टीबी रोग से भी पीडि़त था। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि हो सकता है कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *