उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी चौकी अंतर्गत रेलवे लाइन पर सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने नीले रंग का लोअर और काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जबकि , मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वही पुलिस और पश्चिमी चौकी प्रभारी ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
कानपुर लखनऊ रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का मिला शव
