उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाले में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कालू खेड़ा रोड पर गया प्रसाद खेड़ा के पास हुई। मृतक की पहचान राम बाबू 35 वर्ष पुत्र सुंदर लाल जो
परिजनों के अनुसार, राम बाबू सरवन स्थित सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर दोस्त सज्जन के साथ वापस लौट रहे थे । तभी पुरवा–कालू खेड़ा मार्ग पर गया प्रसाद खेड़ा के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी, जिससे रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक राम बाबू के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।
