युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

पीडि़त ने तीन लोगों पर लगाया आरोप
सरह में हुए डबल मर्डर से जुड़ा है मामला

फर्रुखाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। रंजिशन युवक को जान से मारने की नियत से दबंगों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी।जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी पिन्टू पुत्र कल्लू को बुधवार देर शाम जान से मारने की नियत से उस पर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल पिन्टू ने पुलिस को बताया कि उसे गोली हरिश्चन्द्र, मनफूल व रत्न ने मारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष राजेपुर ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जायेगी। पीडि़त की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरह क्षेत्र में कुछ माह पूर्व वर्चस्व को लेकर पथराव व फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इसी मामले में बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय प्रधान जेल में निरुद्ध है। जिनकी जमीन की देखरेख पिन्टू कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के किसी अधिकारी ने इस संदर्भ में कोई बयान जारी नहीं किया है।पिंटू पिता का नाम कल्लू जाती जाटव उम्र 20 साल निवासी सुंदरपुर कोतवाली फतेहगढ़ खेत जोतने को लेकर जागड़ा हो गया था तभी मनफूल पिता का नाम वीरपाल हरिचंद्र शिवरत्न पिता का नाम वीरपाल ये लोग आय और फायरिंग करदी जिस से पिंटू के कमर और हाथ में गोली लगी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *