जल्द होगी भारत और अमेरिका के बीच डील

समृद्धि न्यूज। ट्रंप ने मीडिया संग बातचीत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा कि आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है, वह बेहतरीन शख्स है। अमेरिका के साथ डील को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है, यह अपडेट एक बार फिर खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया है। दावोस में बीते बुधवार उन्होंने भारत के साथ डील को लेकर कई सकारात्मक संकेत दिए। डील पर पूछे गए सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह पीएम मोदी का सम्मान करते हैं और वह उनके अच्छे दोस्त भी हैं, ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हम एक अच्छी डील की ओर बढ़ रहे हैं, ट्रंप के इस बयान को कई दिनों से गिरावट झेल रहे भारतीय शेयर बाजार के लिए भी अच्छा संकेत माना जा रहा है। भारत के साथ व्यापार समझौते की संभावनाओं को लेकर सीधे सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने छोटा लेकिन सकारात्मक जवाब दिया। ट्रंप ने कहा हमें एक अच्छा समझौता होने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका अब तक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते और आपसी टैक्स कम करने को लेकर एक अस्थायी व्यवस्था पर छह दौर की बातचीत कर चुके हैं। दोनों देश लंबे समय से चले आ रहे व्यापार विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देश फरवरी पिछले साल से बातचीत पर सहमत होने के बाद से कई बार किसी समझौते के करीब पहुंचे हैं, इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर पद्भार संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा था कि ट्रेड डील को लेकर दोनों देश सक्रिय रूप से बातचीत जारी रखे हुए हैं। इससे पहले विदेश मंत्री एस0 जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की। इस दौरान व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, परमाणु ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा केंद्रित रही।फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद द्विपक्षीय व्यापार को लेकर बातचीत और तेज हो गई। दोनों नेताओं ने मिशन 500 की घोषणा की, जिसका मकसद साल 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *