पत्नी ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पाँच बच्चों की मां के साथ प्रेम करने वाले ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने प्रेमिका पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊरसीदाबाद कोट निवासी प्रेमचन्द्र शाक्य पुत्र रामस्वरुप की पत्नी नेमादेवी ने बताया हमारे पाँच बेटी राजेश्वरी, सुमन, सुषमा, मन्जू, प्रीती हैं। मेरे पति प्रेम चन्द्र शाक्य का गाँव की प्रेम कुमारी पत्नी सत्यराम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते हमारे पति मेरे व बेटियों के साथ मारपीट करते थे। बीती रात वह गोदाम में लेटे थे। सुबह उन्हें मृत अवस्था में देखा। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। वहीं पत्नी नेमा देवी व बेटियों ने प्रेमिका प्रेम कुमारी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र की मौत हार्ट अटेक पडऩे से हुई है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
