5 दिन से लापता बच्चे की मिली सिर कटी लाश

इटावा, समृद्धि न्यूज। एक 8 वर्षीय लापता बालक का  शव  5 वे दिन  यमुना किनारे के गड्ढे में मिलने से  जसवंत नगर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बालक14 अप्रैल  को घर से बाहर खेलने को निकला था।, बाद में उसका अता पता नही चल पा रहा था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी।  क्षेत्र के सिरसा की मड़ैया गांव के  निवासी मुलायम सिंह लोधी का 8 वर्षीय पुत्र ओम उर्फ लक्को 14 अप्रैल की सुबह घर से बाहर खेलने  निकला था।   देर शाम तक वह  वापस नहीं लौटा, तो  सर्वत्र तलाशा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था। रिश्तेदारों को भी फोन करके खोज की। बच्चे का पता नहीं चला। किसी अनहोनी की घटना से भयभीत  पिता मुलायम सिंह ने जसवंतनगर थाना में लापता हुए पुत्र की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों समेत पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह ओमजी के परिजन अपने घर के पीछे जमुना किनारे जंगल मे लापता पुत्र की तलाश में थे ,तो उन्हे आधा किलोमीटर  दूरी पर  बीहड़  के एक गड्ढे से बदबू आती लगी, तो उसमें कुछ दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे  थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से गड्ढे की तलाशी ली गई, तो लापता बालक का शव गड्ढे से कई टुकड़ो में बरामद हुआ। उसका शरीर से सिर से अलग था, लगता है हत्यारों ने उसके सर को बेरहमी से  काटा था। यह सब देख परिजनों में हाहाकार मच गया। गया।  क्षेत्राधिकारी विवेक जावला के अनुसार बालक की निश्चित रूप से हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। उसकी हत्या करके  सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में शव को छिपाया गया है। तफ्तीश शुरू की गई है, हत्यभियुक्तों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *