नई दिल्ली: पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। ये गिरफ्तारियां ब्लास्ट की जांच को नई दिशा दे रही हैं। जिसमें आतंकी संगठनों के साथ-साथ पाकिस्तान के बड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी नाम भी सामने आया है। तीनों आतंकियों के गिरफ्तारी यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश से की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से विकास प्रजापति के पास एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के फोन से उनके द्वारा पंजाब के अलग-अलग इलाकों की जो रेकी की गई थी। उसकी वीडियो है। इसके अलावा आरोपियों के फोन से शहजाद भट्टी के साथ बातचीत के चैट्स और वॉइस नोट मिले हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम हरगुनप्रीत सिंह जो पंजाब का रहने वाला है, विकास प्रजापति जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है, और आरिफ जो बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हरगुनप्रीत सिंह ने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था। शहजाद भट्टी, मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला। वह मोरक्कन पासपोर्ट रखता है और यूई में सक्रिय बताया जाता है। भट्टी ने खुद को इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही बताते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ हथियार तस्करी में पार्टनर था, लेकिन 2025 में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। अप्रैल 2025 के पहलगाम टेरर अटैक (26 हिंदू पर्यटकों की हत्या) के बाद बिश्नोई ने पाकिस्तान पर हमला करने की धमकी दी थी।
