मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंडापांडे इलाके के जीरो प्वाइंट के पास रोडवेज बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनाकरी के मुतबिक एक ऑटो को पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद डाला। टक्कर इतनी घातक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में अधिकांश लोग कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के निवासी हैं। अब्दुल्लापुर गांव के एक परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रफातपुरा गांव जा रहे थे, इस हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीडि़तों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों और घायलों में सुमन 30, सीमा 35 पत्नी करण सिंह, संजू सिंह 30 पुत्र मुन्ना सिंह, अभय 15, पुत्र ओमवीर, आरती 20 पुत्री मुरारी और अनाया सिंह पुत्री करण सिंह की मौत हुई है। जबकि करन सिंह, रानी पुत्री मुरारी लाल, झलक पुत्री ओमवीर, अंशू पुत्री ओमवीर, अनुष्का पुत्री दिनेश घायल हुए हैं।
मुरादाबाद में रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
