
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोटर साइकिल पर अधिवक्ता का स्टीकर लगाकर ग्रामीणों पर धौंस जमाने वाले ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही कराने के लिए जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की। जिस पर डीएम ने कमालगंज थानाध्यक्ष को आदेश दिया है कि यदि शिकायत सही है तो कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र सिविल लाइन नई बस्ती नवदिया निवासी रोहिताश पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि ब्लाक कमालगंज के मौजा सवासी के रहने वाले ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार अपनी बाइक संख्या यूपी ७६एएम/६३५१ पर अधिवक्ता का स्टीकर हैडलाइट के ऊपर लगा हुआ है। स्टीकर के नीचे प्रधान लिखा हुआ है। उक्त बाइक के संदर्भ में जब एआरटीओ कार्यालय से जानकारी की तो पता चला कि बाइक संदीप के नाम पंजीकृत है। जो मौजूदा ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार पुत्र राकेश का छोटा भाई है और वह अधिवक्ता के रुप में कहीं भी पंजीकृत नहीं है। ग्राम प्रधान द्वारा लोगों पर नाजायज दबाव बनाकर धौंस जमाता है। जिससे अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हो रही है। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कर्यवाही की मांग की। जिस पर डीएम ने थानाध्यक्ष कमालगंज को आदेश दिया है कि यदि शिकायत सही है तो कार्यवाही सुनिश्चित करें।
