एल्डर्स कमेटी की बैठक में समय पर चुनाव कराये जाने की मांग

कार्यवाही अध्यक्ष व सचिव से लेखा-जोखा जमा करने की उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समय पर चुनाव घोषित कर सम्पन्न कराये जाने के संबंध में अध्यक्ष एल्डर्स कमेटी जिला बार एसोसिएशन श्रवण कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कार्यवाहक अध्यक्ष व सचिव जिला बार एसोसिएशन पत्र भेजकर मांग की कि बार कौसिंल उ0प्र0 के निर्देशानुसार ऐल्डर्स कमेटी की बैठक जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए बार एसोसिएशन हाल में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का समय काफी पहले समाप्त हो चुका है। इस कारण बॉयलाज के नियमानुसार कार्यवाहक अध्यक्ष/सचिव अविलम्ब समस्त चार्ज लेखा-जोखा एल्डर्स कमेटी को सुपुर्द कर दें। जिससे चुनाव कार्यक्रम घोषित कर निर्धारित समय से कराया जा सके। बैठक में मुख्य रुप से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, कार्यवाहक सचिव राजेन्द्र सिंह यादव, मनोज कुमार एडवोकेट के अलावा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *