
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष शिखर सक्सेना ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को ज्ञापन सौंपकर कायमगंज में दर्ज अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा समाप्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गयी है कि रेव्यू बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्तागणों पर दर्ज करायी गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट को निरस्त किया जाये। लोकतांत्रिक व्यवस्था में धरना प्रदर्शन, नारेबाजी, सांकेतिक पुतला जलाना लोकतांत्रिक अधिकार है। रेवन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गयी है। उसे समाप्त किया जाये।
हापुड़ घटना को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज करना अधिवक्ताओं में उत्तेजना पैदा करने के समान है। यह किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है। संबंधित थाना पुलिस दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट को निरस्त करे। इस मौके पर अधिवक्ता राजेंद्र यादव, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
