कंपिल, समृद्धि न्यूज। लोकतंत्र सेनानी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गयी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
क्षेत्र के गांव लुखड़ापुर निवासी 84 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र सिंह की गुरूवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम तिवारी व ग्राम प्रधान आदित्य यादव ने प्रशासन को उनकी मौत की खबर दी। स्वजनों ने बताया की वह 84 वर्ष के होने के वावजूद स्वस्थ थे। गुरुवार सुबह उनकी नातिन दीक्षा उनको चाय देने गयी। आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं उठे। स्वजनों को उनकी मौत की जानकारी हुयी। मौत की खबर पर परिवार मे कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रेशमा देवी का रो-रोकर बेहाल हो गयी। उनके एक पुत्र उमेश है। स्वजनों के अनुसार राजेंद्र सिंह 1975 में लगाये गए आपात काल में 11 नवंबर को तत्कालीन एमएलसी ग्रीस चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चार महीने जेल में रहे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। नायब तहसीलदार व पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, कंचन, हल्का इंचार्ज दारोगा शिव बहादुर सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।

