
कंपिल, समृद्धि न्यूज। पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए शनिवार को तराई क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सहयोग से हजारों की संख्या में पौधे रोपे गए। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी ने की। मौजूद अधिकारियों ने भी पीपल, बेल आदि के पौध रोपित किया। शनिवार दोपहर पौधरोपण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा व वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने भूमिपूजन व वृक्षारोपण कर किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। उन्होंने बरगद व बेल तथा वन क्षेत्राधिकारी ने अशोक का पौधा रोपित किया। विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि द्वारा फलदार पौध लगा कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि वृक्ष से केवल लकड़ी ही नहीं स्वस्थ्य रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा कंपिल कायमगंज मार्ग पर होमगार्ड कम्पनी कायमगंज द्वारा स्थित शिव मंदिर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान कंपनी कमांडर इंद्र कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर ओम प्रकाश यादव, प्लाटून कमांडर हंस राम दुबे आदि जवान मौजूद रहे।
