
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़पुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता देवी मंदिर में गुरुवार को बाबा नीम करोली महाराज की छठवें स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजन चंद्र ऑप्टिकल के प्रो0 अजीत वर्मा ने सुबह आकर मंदिर परिसर में शीतला माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। पंडित ने हवन में आहूतियां डालकर हवन संपन्न कराया। हवन के बाद मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। कानपुर से आयी रिचा पांडे ने माता के भजन गए। इसी के साथ गायक प्रमोद पांडे ने भी माता रानी के भजन प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी गया। सैकड़ों भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया। जागरण की शुरुआत अजीत वर्मा ने आरती के साथ की। जागरण में आए हुए कलाकारों ने मनमोहक शंकर भगवान, राम सीता, कृष्ण कन्हैया की मनमोहक झांकियां ने भक्तों का दिल जीत लिया। भक्तों ने भी जयकारे लगाये।
